Tuesday, April 2, 2019

अप्रैल फ़ूल डे: आठ वो ख़बरें जिन्हें लोगों ने मजाक़ समझा

आज अप्रैल फ़ूल डे यानी मूर्ख दिवस है. आज के दिन आपको कई ऐसी खबरें मिल जाएंगी जिसे सनसनीखेज़ तरीके से परोसा जाता है लेकिन वो दरअसल एक मज़ाक होता है. लेकिन इसी बीच कई सच्ची खबरों को भी लोग मज़ाक मान बैठते हैं.

आजकल असली खबर और फ़ेक न्यूज़ के बीच की लकीर धुंधली होती जा रही है ऐसे में पाठकों के लिए भी इसमें अंतर करना मुश्किल होता जा रहा है.

लेकिन हम आपको आज ऐसी ही अजीबोगरीब खबरों के बारे में बता रहे हैं जो सच थीं.

1-अरबपति उद्यमी एलॉन मस्क ने एक रैप गाना रिलीज़ किया है. स्पेस एक्स और इलेक्ट्रिक कार टेस्ला के जैसी ब्रांड के मालिक ने एक गाना 'आरआईपी हराम्बी' जारी किया है. हराम्बी अमरीका की सिसिनाटी चिड़ियाघर का एक गोरिल्ला था जिसे साल 2016 में गोली मार दी गई थी.

2-यूक्रेन में हुए पहले दौर के राष्ट्रपति चुनाव में एक्ज़िट पोल के मुताबिक एक कॉमेडियन को सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं. एक्ज़िट पोल के मुताबिक वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को 30 फ़ीसदी वोट मिले हैं वहीं मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को 17 फ़ीसदी वोट मिले हैं.

3- अगर आप इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक सुनते हैं तो मच्छरों के काटने से बच सकते है. खासकर अगर आप अमरीकी गायक स्क्रीलेक्स के गाने सुने तो ऐसा संभव है. एक नए अध्ययन के मुताबिक ध्वनि कई जानवरों के जनन, जनसंख्या नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाता है.

4-नाइजीरिया के कृषि मंत्री अदु ओगबेह का दावा है, ''नाइजीरियाई लोग अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके ब्रिटिश एयरवेज़ के जरिए लंदन से पिज़्ज़ा मांगा रहे हैं.'' उन्होंने रैली में कहा कि नाइजीरिया के लोग व्यापक स्तर विदेशी आयात पर निर्भर होते जा रहे हैं.

5-फ़िश स्लाइम यानी मछली की त्वचा से नए तरह का एंटीबायोटिक बनाया जा सकाता है. दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया से मछलियों की 17 नई प्रजातियां पाई गयी है. ओरेगॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि इन मछलियों के ऊपर पाई गयी परत से नया एंटी बायोटिक बनाया जा सकता है.

6-टोक्यो के एक होटल में तीन किलोग्राम वज़न वाला बर्गर परोसा गया. ये बर्गर 15 सेमी. लंबा, 25 सेमी. चौड़ा है. द ग्रैंड हयात, टोक्यो ने अपने खाने के मेन्यू में 'गोल्डेन जाइंट बर्गर' को जोड़ा है. इसकी कीमत एक लाख येन (जापानी मुद्रा) यानी लगभग 62 हज़ार रुपये रखी गई है.

7-रैपर स्नूपडॉग ने एक्सेटर के एक नाइटक्लब में अपना पैसों से भरा बैग छोड़ दिया था. इस बैग में चार लाख पाउंड (लगभग तीन करोड़) नकद थे. इस क्लब के मालिक जॉर्ज स्लोअन ने बताया कि सालव 2014 में अमरीकी रैपर ने इंग्लैंड के एक्सेटर शहर का दौरा किया था.

8-अमरीकी सेना समुद्र में दुश्मनों की गतिविधि पर नज़र बनाए रखने के लिए समुद्री जीवों की भर्ती की जा रही है.

वैज्ञानिक अपनी संवेदी क्षमताओं को नियोजित करना चाहते हैं ताकि पारंपरिक प्रौद्योगिकी द्वारा याद किए जा सकने वाले संकेतों को उठाया जा सके.

No comments:

Post a Comment